सम्बंधित जानकारी
- कोरोना पर गरमाई सियासत, सीएम योगी और केजरीवाल के बीच ट्वीट वार
- PM Modi के बयान पर घमासान, केजरीवाल ने बताया झूठ, कांग्रेस ने कहा- बिना योजना के लॉकडाउन थोपा था
- Uttarakhand Elections 2022 : शिवराज ने राहुल गांधी को कहा राहु और केजरीवाल को केतु
- Uttarakhand Election : केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए जारी किया 10 सूत्री एजेंडा, पूर्ववर्ती सरकारों पर लगाया यह आरोप
- केन-बेतवा नदी परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि हुई मंजूर, CM चौहान ने PM मोदी को दिया धन्यवाद
रीवा जिले में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों ने दांतों से चेहरे को बुरी तरह काटा
रीवा (मप्र)। मध्यप्रदेश में रीवा जिले के एक गांव में दो नाबालिग सहित तीन लोगों ने 17 वर्षीय एक आदिवासी किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उससे सामूहिक बलात्कार किया और दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह काटा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई और सोमवार को पुलिस में इसकी शिकायत की गई है।
उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का 3 आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और वे उसे जंगल ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों में दो नाबालिग लड़के हैं और एक अन्य आरोपी शिवकरण गोड़ (22) है।
वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
उन्होंने कहा कि पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ हनुमना पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।
वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है।
