1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh Police Officer

पुलिस अधिकारी के बेटे ने SDO बाप का चालान काटा

Madhya Pradesh Police Officer
मध्यप्रदेश के उमरिया में एक पुलिस अधिकारी ने अपने ही पिता का चालान काटकर कर्तव्यपरायणता की अद्भुत मिसाल पेश की। 

 
दरअसल, उमरिया में पदस्थ सूबेदार अखिल सिंह के पिता आरबी सिंह कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील में SDO के पद पर तैनात हैं और वे उमरिया में अपने नातियों से मिलने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी उमरिया पहुची तो गाड़ी में काली फिल्म देखकर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जब पिता-पुत्र ने एक-दूसरे को देखा तो दोनों ही अचरज में पड़ गए। 

 
सूबेदार अखिल ने अमले को निर्देश दिया कि किसी के साथ कोई भेदभाव न किया जाए। यह सुनकर पिता ने स्वेच्छा से अपनी गाड़ी में लगी काली फिल्म निकलवा ली और जुर्माने का भुगतान भी किया।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
खुदरा मांग में कमी से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी भी फिसली