सम्बंधित जानकारी
- अटलजी के निधन पर थमा मध्यप्रदेश, सात दिन का राजकीय शोक
- केरल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, दक्षिण रेलवे-कोच्चि मेट्रो ने ट्रेन सेवा स्थगित की, 7 दिन में 77 की मौत
- केरल में बारिश का कहर, पेरियार बांध गेट खोले जाने से कोच्चि हवाई अड्डे से 18 अगस्त तक उड़ानें रद्द
- मानसून अपडेट : बारिश का कहर जारी, दिल्ली सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का 'अलर्ट'
- मौसम अपडेट : नहीं मिली बारिश से राहत, अब तक 776 लोगों ने गंवाई जान
मौसम अलर्ट : मध्यप्रदेश में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
भोपाल। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 11 जिलों में शनिवार सुबह तक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का घेरा भी बना है। इससे गुजरात से लगे प्रदेश के क्षेत्रों में बारिश होगी।
प्रदेश के नीमच, मंदसौर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, आगर, बुरहानपुर, आलीराजपुर और झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह से शाम तक राज्य में कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। उज्जैन और होशंगाबाद में ही ठीक-ठाक वर्षा हुई है। अन्य स्थानों पर कहीं हल्की बारिश और कहीं बौछारें पड़ी हैं। अधिकतर स्थानों पर तापमान बढ़ गया है। इसके कारण उमस भी महसूस हो रही है।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बहुत हल्की बौछारें पड़ीं। यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से यहां भी उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन तक यहां का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यहां तेज बारिश की संभावना नहीं है। (वार्ता)
