1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh Budget : 9 new medical college

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए बजट में बड़ा ऐलान, खुलेंगे 9 मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 3,250 सीटें

Madhya Pradesh Budget
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2021 22 के लिए आज विधानसभा में पेश किए गए वार्षिक बजट में 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' पर सबसे अधिक जोर दिया गया है। 
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में प्रदेश में 9 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया। यह मेडिकल कॉलेग शिवपुरी, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, दमोह और सिवनी में खोले जाएंगे।
 
उन्होंने ऐलान किया कि 2022-23 तक प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 3,250 सीटें बढ़ाई जाएंगी।