1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Lakshman Singh Digvijay Singh

किसी का इशारा हो या न हो, नहीं गिरने वाली मप्र सरकार : लक्ष्मण सिंह

Lakshman Singh
इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मणसिंह ने कहा कि हमने भाजपा के किसी विधायक को नहीं तोड़ा, वे खुद हमारे पास आए थे। किसी का इशारा हो या न हो, मध्यप्रदेश की सरकार नहीं गिरने वाली है। भाजपा में जाने पर अपमानित महसूस कर रहा था।
 
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मप्र में कांग्रेस की स्थिर सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी विधायक तोड़ने पर विश्वास नहीं किया है। भाजपा के जिन विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया, वे भाजपा में अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे थे। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा में जाना मेरी गलती थी।
 
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन शहरों में कमजोर रहा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय की कोई गलती नहीं थी। पार्टी के हर दायित्व को उन्होंने बखूबी निभाया है।