सम्बंधित जानकारी
- रातोरात नहीं आए हैं कृषि कानून, MSP प्रणाली लागू रहेगी- मोदी
- कृषि कानून पर 'सुप्रीम' टिप्पणी के बाद आज PM मोदी की पहली बार किसानों से बात पर टिकीं सबकी निगाहें
- नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कोई भी अपराधी अब MP में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे
- MP में आज से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुले, आज पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के साथ लगेगी रेगुलर क्लास
- कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा, कमलनाथ सरकार गिराने में PM मोदी ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
कालेश्वर धाम में नाग दीपावली पर नए सिंहासन पर विराजे नाग महाराज
इंदौर। शहर के सुदामा नगर में नाग दीपावली पर 19 दिसंबर को नाग महाराज नए सिंहासन पर विराजमान हुए। यह अनूठा अनुष्ठान श्री कालेश्वर धाम में हुआ, जहां नाग महाराज की प्रतिमा अपने अलौकिक रजत स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है।
श्री कालेश्वर धाम के संस्थापक श्री भैया जी के मार्गदर्शन में पिछले 21 वर्षों से यहां नाग पंचमी और नाग दीपावली पर उत्सव होता है। सरल उपायों के जरिए भैयाजी श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन भी देते हैं। इस बार श्री कालेश्वर धाम को विशाल स्वरूप दिया गया है, जो यहां दर्शन करने आने वालों के लिए अलग ही अनुभव देगा। नए सिंहासन को शीश महल एवं नाग लोक के रूप में बनाया गया
उन्होंने बताया कि कोविड गाइडलाइन को देखते हुए नाग दीपावली पर अनुष्ठान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और पूर्व निर्धारित समय लेकर ही दर्शन की व्यवस्था कि गई। नए सिंहासन के इस अनुष्ठान को श्री कालेश्वर धाम के फेसबुक पेज पर लाइव भी किया गया था।
भैयाजी विगत कई वर्षों से लोगों को आध्यात्मिक समाधन प्रदान कर रहे हैं। सुदामा नगर में दिगंबर जैन मंदिर के पास अब एक विशाल मंदिर का निर्माण सम्पन्न हुआ है। इसी विशाल मंदिर में श्री नाग महाराज की रजत प्रतिमा पुनः विराजित कि गई।
