सम्बंधित जानकारी
- ट्रॉली पर चढ़े, किसानों से इस अंदाज में जाना हाल, क्या आपने देखा सीएम डॉ. मोहन यादव का ये Photo
- कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद
- MP के धार में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 15 से ज्यादा लोगों की मौत
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है हेलीकॉप्टर
- मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान, किसानों की आय बढ़ाने सीएम डॉ. मोहन बना रहे ये प्लान
जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 सवारों में 4 की मौत, रेस्क्यू जारी
मध्यप्रदेश के जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज डूब गया है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। ये हादसा गुरुवार को खमरिया टापू के पास हुआ जब पर्यटकों से भरा एक क्रूज बरगी डैम में डूब गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक क्रूज में 29 लोग सवार थे। क्रूज तेज तूफान के चलते संतुलन खो बैठा और डूब गया। खबर लिखे जाने तक 15 लोगों को बचा लिया गया।
पहले क्रूज में 30 से ज्यादा लोगों के होने की जानकारी आई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अब तक 4 शव मिलने की पुष्टि हुई है। जबकि 10 लापता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया।
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बरगी डैम पर एक क्रूज़ के पलटने की घटना घटी है। 29 लोग सवार थे जिसमें से 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 15 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। NDRF, SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जांच और कारणों का पता लगाया जाएगा
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लगभग शाम 06.15 बजे की यह घटना है। क्रूज़ में जानकारी के अनुसार, टिकट की संख्या के अनुसार 29 लोग सवार थे। घटना के बाद लगभग 15 लोग उसमें से निकलकर आ गए। 4 लोगों की मृत्यु हुई है। अन्य की तलाश का काम चल रहा है। अंधेरा हो चुका है, स्वाभाविक है कि कठिनाईयां हैं लेकिन पूरा प्रशासन पूरी तत्परता के साथ प्रयास कर रहा है। अभी प्राथमिकता बचाव कार्य का है। एक बार जो लोग लापता हैं वो मिल जाएं, फिर निश्चित रूप से इसकी जांच भी होगी और कारणों का पता भी लगाया जाएगा।
कंट्रोल रूम बनाया गया
बरगी बांध में क्रूज पलटने की घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0761-2624355 है। कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रात भर चालू रहेगा। कंट्रोल रूम से संपर्क कर कोई भी व्यक्ति घटना में मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकेगा।
Edited by : Sudhir Sharma
