सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : शीतलहर से कंपकंपाया हिमाचल प्रदेश, मनाली में तापमान माइनस 5.4
- मौसम अपडेट, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप
- उत्तर भारत कांपा, कई इलाकों में तापमान माइनस में, श्रीनगर में 11 साल का रिकॉर्ड टूटा...
- दिल्ली में चार साल की सबसे ठंडी रात, पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
- जम्मू कश्मीर में भयानक सर्दी ने तोड़े सभी रिकार्ड
इंदौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कड़कड़ाती ठंड जारी
इंदौर। उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश के इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के चलते पारा लुढ़ककर 6 डिग्री तक पहुंच गया।
स्थानीय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर से पूर्व की ओर चल रहीं ठंडी हवाओं के चलते इंदौर का मौजूदा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।
इस कड़कड़ाती ठंडक में 29 फीसदी नमी की वजह से कड़कड़ाती ठंड बनी हुई है। आगामी 3 दिनों तक मौसम अत्यधिक ठंडा रहने का अनुमान है। (वार्ता)
