सम्बंधित जानकारी
- UP: 6 वर्षीय बच्ची का बलात्कारी और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- बिहार के भागलपुर में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, महिला की निर्मम हत्या
- कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख महिला की गोली मारकर हत्या
- राजस्थान में गैंगस्टर की हत्या, गोलीबारी में आम नागरिक की भी मौत
- UP: विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, खुद को भी किया घायल
अवैध संबंधों के चलते पिता ने कर दी अपने बेटे की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार
देवास। देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र से एक लोमहर्षक समाचार सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने अपने ही 15 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पिता को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
यह मामला देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र का है। जहां पिता ने पहले तो अपने बेटे के दोनों हाथ काट दिए, फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर की रात को बेटे ने एक महिला के साथ अपने पिता को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसके बाद से महिला लगातार दबाव डाल रही थी कि या तो इसे रास्ते से हटाओ या मैं आत्महत्या कर लूंगी।
इसके बाद आरोपी पिता ने उसी महिला के साथ मिलकर साजिश रची और 5 तारीख की रात 3 बजे अपने बेटे को खेत पर लेकर गया। आरोपी पिता ने पहले तो वहां बेटे के दोनों हाथ काट दिए ताकि वह विरोध न कर सके। फिर इसके बाद बेटे के गले में रस्सी का फंदा डालकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Edited by: Ravindra Gupta
