सम्बंधित जानकारी
- बालाघाट में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की गोली मारकर की हत्या, मुख्यमंत्री ने परिजनों को नौकरी और 5 लाख देने की घोषणा की
- भोपाल में जनजाति गौरव दिवस के मंच से नरेंद्र मोदी करेंगे 2023 विस चुनाव का शंखनाद,आदिवासी वोटर सत्ता का ट्रंप कार्ड!
- बड़ी खबर: रानी कमलापति स्टेशन होगा हबीबगंज स्टेशन का नाम, शिवराज सरकार के प्रस्ताव को मिली केंद्र की मंजूरी
- हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन होगा, मध्यप्रदेश ने केन्द्र को भेजा प्रस्ताव
- 15 दिसंबर तक वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगवाए तो होगी FIR, मध्यप्रदेश के इस जिले के कलेक्टर का तुगलकी फरमान
हबीबगंज का नाम अब रानी कमलापति स्टेशन, दिग्विजय ने पूछा- बदलने से क्या इतिहास बदल जाता है...
मंडला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नाम बदलने से इतिहास बदल जाता है।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा गया, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। क्या नाम बदलने से इतिहास बदलता है?
यह भी विचारणीय है कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति के सीहोर जिले में स्थित जर्जर किले को दुरुस्त कराया है? दरअसल यह सब केवल नाटक, नौटंकी और धोखा के अलावा कुछ नहीं है।
एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में जनता अपना मत देती है, लेकिन भाजपा के लोग हमारे विधायक को खरीद लेते हैं और सरकार बना लेते हैं।
