सम्बंधित जानकारी
- नई शिक्षा नीति थोपने की नहीं अपितु ज्ञान को बांटने की नीति है
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में Corona के एक दिन में सर्वाधिक 1,558 नए मामले
- इंदौर में सर्वाधिक 272 Corona मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के नजदीक
- इंदौर : ठीक से मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपए का जुर्माना, कलेक्टर ने कहा- लापरवाही से बढ़ रहे मामले
- इंदौर में Corona में कोरोना विस्फोट, 265 नए मामले, संयुक्त परिवारों में सामने आ रहे हैं थोकबंद मरीज
Indore में लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर उठा गाय छुड़ाने नगर निगम पहुंचा लाचार बेटा
- पांच दिनों से लगा रहा सरकारी दफ्तरों के चक्कर, गाय नहीं मिली तो कैसे होगा गुजारा
- गाय से ही चलती है परिवार की रोजी-रोटी, पिता-पुत्र ने निगम आयुक्त से लगाई गाय छोड़ने की गुहार
अपने पिता को श्रवण कुमार की तरह पीठ पर लादे इस बेटे का यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखे नम हो रही हैं। दुखद पहलू यह है कि इंदौर जैसे शहर में सरकारी मदद के लिए ऐसे दृश्य नजर आ रहे हैं।
दरअसल, बाणगंगा क्षेत्र का बताया जा रहा यह गरीब अपनी गाय को नगर-निगम इंदौर से छुड़ाने के लिए पिछले करीब 5 से 6 दिनों से इसी तरह भटक रहा है। कहा जा रहा है कि निगम प्रशासन के कर्मचारियों ने उसकी गाय बंधक बना ली है। ऐसे में बेटे और पिता के पेट भरने पर सवाल खड़ा हो गया है।
उसने बताया कि पिता भी लकवाग्रस्त हैं और चल फिर नहीं सकते। जब से गाय गई है तब से जीवन मुश्किल हो गया है। उसने बताया कि वो महापौर के पास भी गया और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के पास भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा, लेकिन कुछ नहीं हो सका।
दरअसल इंदौर शहर में पशु पालन प्रतिबंधित है, कहा जा रहा है कि उनकी गाय निगम प्रशासन के कर्मचारी ले गए हैं, ऐसे में लकवाग्रस्त पिता को पीठ पर उठाकर ये बेटा अपनी गाय खोज रहा है।
