सम्बंधित जानकारी
- एमपी में कमलनाथ सरकार वेंटिलेटर पर, फिर बोले भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, कांग्रेस पर लगाया हॉर्स ट्रैंडिंग का आरोप
- मिलावटखोरों की खैर नहीं, उम्रकैद की सजा के लिए सरकार बनाएगी कानून
- फटकार के बाद कमलनाथ सरकार पर 'खामोश' हुए भाजपा नेता, कैलाश के भी सुर बदले
- मिलावटखोरों पर कहर बनकर टूटो, अफसरों को मंत्री के निर्देश, रासुका की कार्रवाई के लिए फ्री हैंड
निकाले गए संविदा कर्मचारियों को फिर मिलेगी नौकरी, कमलनाथ सरकार का बड़ा तोहफा
भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। कमलनाथ सरकार ने अपने वचन पत्र का एक और वादा पूरा करते हुए उन संविदा कर्मियों को सेवा में वापस लेने का फैसला किया है जिनको पिछली सरकार के समय निकाला गया था।
गुरुवार को कमलनाथ कैबिनेट में संविदा कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। ऐसे संविदाकर्मी जिनके प्रोजेक्ट खत्म हो चुके हैं, उन्हें नए प्रोजेक्ट और खाली पदों पर भर्ती किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके पूरा मसौदा एक हफ्ते में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों में मिलाने की कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के दौरान संविदा कर्मियों ने वेतन में विसंगति को लेकर भी मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित पद का 90 फीसदी वेतन देने के निर्देश दिए।
