सम्बंधित जानकारी
- राजसमंद से भाजपा की मंत्री माहेश्वरी के लिए आसान नहीं हैट्रिक बनाना
- बिलासपुर में कई उम्मीदवार चौथी और पांचवीं बार जीत की होड़ में शामिल
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : मुरैना में प्रत्याशियों को किया गया नजरबंद
- लहार : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का सेंध लगाना बड़ी चुनौती
- प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी को पहना दिया जूतों का हार, वीडियो वायरल
मप्र में भाजपा प्रत्याशी पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले की सुरखी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुधीर यादव के खिलाफ पुलिस ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव पर आरोप है कि उन्होंने 28 नवम्बर को मतदान के दिन बेरखेड़ी में एक युवक को जातिसूचक अपशब्द कहे और उसके साथ मारपीट की।
युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
