सम्बंधित जानकारी
- 'बल्लामार' विधायक पर कार्रवाई के सवाल पर कन्नी काट गए शिवराज, कांग्रेस ने कसा तंज
- मुश्किल में भाजपा के ‘बल्लामार’ विधायक आकाश विजयवर्गीय, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
- इंदौर में पिता कैलाश की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेकरार दिख रहे हैं आकाश विजयवर्गीय
- निगमकर्मी की पिटाई पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, दोनों कच्चे खिलाड़ी
- अधिकारियों और कर्मचारियों को निशाना बनाकर क्या मध्यप्रदेश को बंगाल बना रहे हैं भाजपाई?
आकाश विजयवर्गीय को झटका, भाजपा ने दिया नोटिस
नई दिल्ली। पिछले दिनों निगम अधिकारी को बल्ले से पीटने वाले भाजपा विधायक और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को पार्टी ने नोटिस जारी कर दिया है।
पार्टी की अनुशासन समिति ने आकाश को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि बेटा किसी का भी उसे पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
हालांकि मोदी के सख्त बयान के बावजूद पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि आकाश को नोटिस जारी कर पूरे मामले की इतिश्री कर ली जाएगी। आकाश को इस मामले में न्यायिक हिरासत में भी रहना पड़ा था।
