सम्बंधित जानकारी
- MP के गृहमंत्री बाला बच्चन के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत
- अस्पताल में थी खून की कमी, मरीज को ब्लड देने पहुंचीं कलेक्टर
- मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत नहीं, आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान
- मध्यप्रदेश में कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
- प्रेमिका से संबंध तोड़ने को कहा तो पति ने पत्नी के साथ किया यह खौफनाक काम
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी का निधन
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी का बुधवार सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 'राहुल' ने ट्वीट कर बताया, आज सुबह हमारी माताजी का निधन हो गया है। मैं दिल्ली के लिए रवाना हो चुका हूं।
84 वर्षीय सरोज कुमारी ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन में रहतीं थीं। उनके पति अर्जुन सिंह का निधन चार मार्च 2011 को दिल्ली में हुआ था।
जून 2018 में सरोज कुमारी ने अपने बेटे अजयसिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जे का मामला लगाया था। सरोज के साथ उनकी बेटी वीनासिंह और उद्योगपति सेम वर्मा भी भोपाल कोर्ट पहुंचे थे।
