सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में 15 नवंबर तक पूरी तरह बंद रहेंगे 8 वीं तक के स्कूल
- दिनेश गुर्जर बने एमपी कांग्रेस के ‘अय्यर’,कहा नंगे-भूखे परिवार से हैं शिवराज
- ...जब दादी ने जीतू पटवारी को दिखाया आईना,किरकिरी पर सिंधिया ने कसा तंज
- Madhya Pradesh by-election : बर्थडे पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री, कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज
- मध्यप्रदेश के उपचुनाव में गंगाजल के बाद अब शैम्पेन की एंट्री !
जबलपुर में ऑटोरिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसे के बाद एक ऑटोरिक्शा चालक को दो लोगों द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
इस वीडियो में आरोपी अभिषेक दुबे एवं चंदन सिंह ऑटोरिक्शा चालक अजीत विश्वकर्मा की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है। सड़क दुर्घटना के मामले में ऑटो ड्राइवर के खिलाफ भी दर्ज हुआ है।
Jabalpur: Video of two men thrashing an auto driver after a road accident in Adhartal has gone viral. Sidharth Bahuguna, SP says, "A case has been registered against the driver for the road accident &an FIR was filed against the persons who trashed the auto-driver" #MadhyaPradesh pic.twitter.com/c6a9ogAoTn
— ANI (@ANI) October 13, 2020
बताया जा रहा है कि शाम को इस ऑटोरिक्शा चालक विश्वकर्मा ने शहर के आधारताल पुलिस थाना इलाके में एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं, जिन्हें इस हादसे में कुछ चोटें आ गई थी।
हादसे के बाद इन महिलाओं के परिचित कार से दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन से उतरने के बाद ऑटोरिक्शा चालक को अपशब्द कहे और ऑटोरिक्शा में रखी लोहे की रॉड उठाकर चालक के सिर, हाथ, पैर एवं पीठ में मारे, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
