सम्बंधित जानकारी
- कार्तिक पूर्णिमा व्रत : क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, कथा, आरती, मंत्र और उपाय, हर जानकारी एक साथ
- Lunar Eclipse 2021 : इस साल चंद्रग्रहण पर करें 4 दान, मिलेंगे 5 शुभ फल, जानिए 8 काम की बातें
- Kartik Purnima Vrat 2021 : कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखने के 10 फायदे
- कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2021 : शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, कथा, आरती, मंत्र और उपाय
- lunar eclipse 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, करें इन 10 मंत्रों का पाठ
580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों को करेगा प्रभावित
Lunar Eclipse 2021 : कार्तिक पूर्णिमा के दिन अर्थात 19 नवंबर 2021 को कल वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण होने वाले है। माना जा रहा है कि यह 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। आओ जानते हैं कि भारत में यह कब और कहां नजर आएगा।
1. 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण : नासा के अनुसार ये मौका 580 साल बाद आया है जबकि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ये सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण ( anshik chandra grahan 2021 ) देखा जा सकेगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को हुआ था और अब संभवत: 8 फरवरी, 2669 में होगा।
2. कितने समय तक दिखाई देगा चंद्र ग्रहण : ये आंशिक चंद्र ग्रहण धरती पर 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात होगा। भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रहेगी।
3. होंगी ये राशियां प्रभावित : इस चंद्र ग्रहण से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष पर नकारात्मक और तुला, कुंभ और मीन पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है।
4. वृषभ, वृश्चिक और मेष : इस बार का चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। अत: वृषभ राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा है।
lunar eclipse 2021
5. तुला, कुंभ और मीन : तुला राशि, कुंभ राशि और मीन राशि के लोगों को इस चंद्रग्रहण के अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
6. सिंह राशि : चंद्र ग्रहण सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। अत: कृत्तिका नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य है और सूर्य कि राशि सिंह होने के कारण सिंह राशि वाले भी इसे प्रभावित होंगे।
