मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: रविवार, 31 मार्च 2019 (14:34 IST)

लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल बोले, कांग्रेस सत्ता में आई तो आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी

Rahul Gandhi। लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल बोले, कांग्रेस सत्ता में आई तो आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी - Rahul Gandhi
विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि राज्य की पार्टियां इस मुद्दे को आक्रामकता से उठाने में विफल रहीं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी गरीबी पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। न्यूनतम आय (न्याय) योजना का उनका वादा एक अहिंसक हथियार है, जो अत्यंत गरीबों के उत्थान के लिए उपयोगी होगा।
 
राज्य में अपनी पहली चुनावी रैली में गांधी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस नीत सरकारों ने गरीबी उन्मूलन योजनाएं बनाई थीं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सब कुछ समाप्त कर दिया। राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने करीब 30 मिनट के भाषण में कहा कि उन्होंने (मोदी) मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा कानून के स्तंभों को बर्बाद कर दिया। अपनी प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना न्याय को ऐतिहासिक करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह गरीबी के खिलाफ पार्टी का अहिंसक हथियार है।
 
गांधी ने कहा कि जहां मोदी ने गरीबों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की वहीं उनकी पार्टी गरीबी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। कांग्रेस आंध्रप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमित शाह बोले, अमेठी छोड़ केरल भागे राहुल, जनता उनसे हिसाब जरूर मांगेगी