सम्बंधित जानकारी
- इस फेमस स्टारकिड को बॉलीवुड का भविष्य मानते हैं अक्षय कुमार
- फिल्म 'वॉर' का नया पोस्टर आउट, टाइगर श्रॉफ ने दी रितिक रोशन को चुनौती
- साउथ की इस एक्ट्रेस के लिए 'साहो' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे प्रभास!
- करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किए सेक्सी लेग्स, हॉट अदाएं सोशल मीडिया पर वायरल
- सारा अली खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, रिलीज हुए 'कुली नंबर 1' के पोस्टर्स
हॉलीवुड और बॉलीवुड ही नहीं और भी वुड हैं | bollywood
बॉलीवुड के नाम से मशहूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपना नाम हॉलीवुड की तर्ज पर रखा। अब हॉलीवुड और बॉलीवुड की नकल करते हुए क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों ने भी अपने ऐसे नाम रख लिए हैं। जानिए हॉलीवुड से मिलते जुलते ऐसे ही नाम।
पॉलीवुड
भारत और पाकिस्तान के पंजाबी फिल्म उद्योग को पॉलीवुड कहा जाता है।
टॉलीवुड
1932 के लगभग बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री ने अपना नाम टॉलीवुड रख लिया। आज आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की फिल्म इंडस्ट्री भी इसी नाम से मशहूर है।
कॉलीवुड
चेन्नई और आसपास के इलाकों में फैला तमिल फिल्म उद्योग कॉलीवुड कहा जाता है।
मॉलीवुड
केरल की मलयालम भाषी फिल्मी दुनिया ने अपना नाम मॉलीवुड रख लिया। अभिनेत्री तापसी पन्नू मलयालम भाषी फिल्मों में काफी सक्रिय रही हैं।
सैंडलवुड
कन्नड़ भाषा की फिल्में बनाता कर्नाटक का फिल्मी उद्योग सैंडलवुड हो गया। अभिनेता प्रकाश राज कन्नड़ फिल्म उद्योग का जाना-माना नाम हैं।
जॉलीवुड
गुवाहाटी में फैला असमिया फिल्में बनाना वाला यह उद्योग स्वयं को जॉलीवुड कहता है। अभिनेत्री सीमा विस्वास जॉलीवुड का बड़ा नाम हैं।
रिपोर्ट अपूर्वा अग्रवाल
अगला लेख
