1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. World Test Championship points table reshuffled as Australia wins

ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर जीत भारत के लिए बुरी या अच्छी खबर?

World Test Championship Final
ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को डरबन टेस्ट 214 रनों से हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से कब्जा कर लिया। इस जीत से अब ना केवल पिछले महीने पर बांग्लादेश से टेस्ट मैच हारने वाली ऑस्ट्रेलिया ने राहत की सांस ली बल्कि पड़ोसी न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे नंबर पर आ गया। इस हार से दक्षिण अफ्रीका दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गई।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पहले से शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। टीम ने 11 मैचों में नौ जीत दर्ज की हैं और उसका अंक प्रतिशत (PCT) 81.82 हो गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने छह मैचों में पांच जीत और एक हार के साथ 72.22 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है।अंक तालिका में बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, भारत 51.52 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारत ने 11 मैचों में 68 अंक हासिल किए हैं।
भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया का जीतना बुरा भी और अच्छा भी

ऑस्ट्रेलिया की जीत से दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बढ़ा है। ऑस्ट्रेलिया अगर हारती तो भारत को लगता लगातार हार पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर न्यूजीलैंड से ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाए और बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत 5-0 या 4-0 से ऑस्ट्रेलिया को हरा दे। ऐसे में टीम के पास मौका होता जो कल भारत से छिन गया। हालांकि अभी एक ही टेस्ट हुआ है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2027 अंक तालिका की बात करें तो यह दक्षिण अफ्रीका की दूसरी ही हार है। पहली हार टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी। ऑस्ट्रेलिया  भी इस चक्र में सिर्फ 2 मैच हारी है। वहीं न्यूजीलैंड की एक हार है। ऐसे में भारत चाहता कि शीर्ष तीन टीमों में से कोई एक गिरकर उसके स्तर पर आ जाए। बराबरी के सीरीज नतीजे भारत को यहां खलेंगे।

फिलहाल मुकाबला 3 टीमों ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लग रहा है। भारत के लिए 7 में से जो 2 सबसे ज्यादा मुश्किल मुकाबले हैं वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ही देखने को मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया भारतीय धरती पर बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगी।

अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया को  दक्षिण अफ्रीका से और फिर न्यूजीलैंड से खेलना है सीरीज की बेहतर शुरुआत से अगर ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा हरा देती है और फिर न्यूजीलैंड को एकतरफा हरा देती है तो भारत के दो कांटे साफ कर देगी। बस उसे भारत से 0-4 या 0-5 से हारना होगा।

WTC Final खेलने के लिए भारत को क्या चाहिए?

भारत के लिए यह चक्र एक हार के बाद नॉकआउट की तरह हो जाएगा।  6 जीत और 1 हार के साथ वह 68.52 प्रतिशत पर पहुंचेगा।यानी भारत के पास अब भी ग़लती की बहुत कम गुंजाइश बची है।

भारत की स्थिति पर एक नजर:


टेस्ट 11
जीत 5
हार 4
ड्रॉ 2
अंक प्रतिशत 51.51


आगामी सीरीज़:


न्यूज़ीलैंड (विदेशी धरती पर) 2 टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया (घरेलू धरती पर) 5 टेस्ट

लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
बांग्लादेश से ड्रॉ के लिए अफगानिस्तान ने खेले 142 ओवर, अंत में किया चोट का ड्रामा (Video)