Sun, 5 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Women's Player Sachin Tendulkar

खेल दिवस महिला खिलाड़ियों को समर्पित : तेंदुलकर

National Sports Day
नई दिल्ली। भारत रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को पूर्व हॉकी धुरंधर ध्यानचंद के जन्मदिन के  मौके पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस को महिला खिलाड़ियों को समर्पित किया है। 
           
रिकॉर्डों क बादशाह सचिन ने ट्‍विटर पर देश के लिए पदक जीतने वाली सभी महिला खिलाड़ियों के प्रति समान  जताते हुए खेल दिवस को उनके नाम समर्पित किया है। सचिन ने कहा, 'हमें खेल दिवस को उन सभी महिला   खिलाड़ियों के नाम समर्पित करना चाहिए, जिन्होंने विभिन्न खेलों में देश के लिए पदक जीते हैं और देशवासियो  को गर्व करने का अवसर दिया है।'
          
केन्द्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने भी इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, 'मैं उन सभी   खिलाड़ियों को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सफलता  हासिल की हैं। हमें उन सभी पर गर्व है।'
 
सचिन और गोयल के अलावा अन्य कई खेल हस्तियों ने भी खेल दिवस पर लोगों को बधाईयां दी हैं, जिसमें  पूर्व भारतीय ओपनर वीरेन्द्र यहवाग, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और ओलंपिक रजत पदक विजेता निशानेबाज   राज्यवर्धन सिंह राठौर प्रमुख हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
कापूगेदेरा का भी चौथे वनडे में खेलना संदिग्ध