सम्बंधित जानकारी
- बिग बैश टी-20 लीग में हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना के अर्द्धशतक
- हरमनप्रीत कौर महिला विश्व टी20 विश्व एकादश की कप्तान चुनी गई
- मिताली को बाहर रखने पर हरमनप्रीत ने कहा, कोई खेद नहीं, टीम के हित में फैसला था
- महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार, इंग्लैंड फाइनल में
- कोच रमेश की मौजूदगी ने हमारी मानसिकता बदली : हरमनप्रीत
ग्रेस हैरिस ने 42 गेंदों में शतक से बनाया महिला बिग बैश रिकॉर्ड
मेलबोर्न। महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट की ओपनर ग्रेस हैरिस ने 42 गेंदों में शतक बनाने के साथ टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ग्रेस की इस पारी से उनकी टीम ब्रिसबेन हीट ने गाबा में खेले गए मैच में मेलबोर्न स्टार्स को 10 विकेट से पराजित कर दिया। ग्रेस ने अपनी पारी में नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और 19 चौके शामिल हैं।
उन्होंने 23 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए, जो महिला बिग बैश लीग में तीसरा सबसे तेज स्कोर है। ग्रेस ने पावर-प्ले में ही 77 रन बनाए। अकेले छठे ओवर में ग्रेस ने दो चौके और दो छक्के लगाकर 23 रन बनाए।
ग्रेस का यह शतक सभी महिला ट्वंटी 20 टूर्नामेंटों में दूसरा सबसे तेज शतक भी है। इस मामले में वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डियांड्रा डॉटिन ने वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व ट्वंटी 20 में सबसे तेज शतक बनाया था।
