1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli

सचिन तेंदुलकर को याद कर भावुक हुए विराट कोहली | Virat Kohli

Virat Kohli
नई दिल्ली। क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट को याद करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली भावुक हो गए। विराट ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सचिन को याद किया है। साथ ही उन्होंने खुद को लकी बताया क्योंकि उन्हें सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने का मौका मिला।
 
 
उल्लेखनीय है कि सचिन ने 16 नवंबर 2013 को क्रिकेट की दुनिया से अलविदा कह दिया था। उनके रिटायरमेंट की स्पीच याद कर के लोग आज भी भावुक हो जाते हैं।
 
विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, आज ही के दिन मेरे क्रिकेट प्रेरणा (सचिन तेंदुलकर) ने हमारे देश के लिए खेलना शुरू कर दिया था। मैं भाग्यशाली था कि उनके साथ खेल पाया और उनके आखिरी मैच का हिस्सा बन पाया जो किसी मैजिक से कम नहीं था। उनके साथ मेरी तुलना करना शर्मनाक है। तमाम यादों के लिए धन्यवाद सचिन तेंदुलकर। G.O.A.T (ग्रेट ऑफ ऑल टाइम)।
 
 
दरअसल, विराट कोहली की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से होती है। लेकिन खुद विराट कोहली इसे अच्छा नहीं मानते हैं।
 
अगला लेख
एटीपी टेनिस टूर्नामेंट में जोकोविच और एंडरसन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला