सम्बंधित जानकारी
- हार के बाद कोहली का बड़ा बयान, बल्लेबाजी की नाकामी से निराश
- एजबैस्टन में टीम इंडिया की हार, जानिए कौन हैं हार के पांच गुनाहगार...
- विफल रहे कोहली के प्रयास, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया पराजित
- IND vs ENG : कोहली शानदार नहीं, स्लिप में खराब क्षेत्ररक्षण ने हमें निराश किया : एंडरसन
- कोहली को सचिन से मिला सफलता का मंत्र, इंग्लैंड में मचाया धमाल
भारत की हार की कुछ जिम्मेदारी कोहली को भी लेनी चाहिए : नासिर हुसैन
बर्मिंघम। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन असाधारण रहा लेकिन उन्होंने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए और कहा कि भारत की 31 रन से हार के लिए उन्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
हुसैन ने 'स्काई स्पोर्ट्स' से कहा कि कोहली का प्रदर्शन इस मैच में असाधारण रहा। जिस तरह से उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की, उसे देखते हुए उन्हें जीतना चाहिए था। उन्होंने अपने दम पर भारत को मैच में वापसी दिलाई। मेरा हालांकि तब भी मानना है कि हार के लिए उन्हें भी थोड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 87 रन था तथा कुरेन और आदिल क्रीज पर थे और तब रविचन्द्रन अश्विन को 1 घंटे तक गेंदबाजी नहीं सौंपी गई। भारत ने नियंत्रण खो दिया। उन्हें अपनी कप्तानी में पीछे मुड़कर देखना चाहिए और कहना चाहिए कि जब मेरे पास ऐसा गेंदबाज है जिसका बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने औसत 19 है और बाएं हाथ का 20 वर्षीय बल्लेबाज खेल रहा है तब मैंने उसे गेंदबाजी से क्यों हटाया था? (भाषा)
