सम्बंधित जानकारी
- अनुष्का पर बवाल, बीसीसीआई ने किया बचाव
- प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति का कार्यकाल बढ़ाए जाने की संभावना नहीं
- बीसीसीआई ने विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी की तारीखों में बदलाव किया
- मामूली बदलावों के साथ BCCI के संविधान को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
- महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने किया 3 टीमों का ऐलान
विजय शंकर चोट के कारण चतुष्कोणीय 'ए' सीरीज से बाहर
नई दिल्ली। तमिलनाडु के चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर चोट के कारण भारत 'ए' के लिए 17 अगस्त से शुरू हो रही आगामी चतुष्कोणीय 'ए' सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत 'ए' और 'बी' टीमों के अलावा दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' की टीमें शामिल हैं। वे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और बेंगलुरु के एनसीए में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि विजय शंकर इस चतुष्कोणीय सीरीज में भारत 'बी' टीम का हिस्सा थे। हालांकि सीनियर चयन समिति ने फैसला किया कि शंकर की जगह भारत 'बी' की टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा। (भाषा)
