सम्बंधित जानकारी
- अंबाटी रायुडु का बड़ा फैसला, टेस्ट खेले बिना प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदा
- जसप्रीत बुमराह ने खोला राज, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को क्यों मिली हार
- पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से जीती ट्वंटी-20 सीरीज
- पुणे में बुमराह और भुवी की वापसी से तीसरे मैच में बढ़त बनाने उतरेगा भारत
- IND vs WI ODI : भुवनेश्वर और बुमराह टीम में, शमी बाहर
उमेश, बुमराह और कुलदीप को आखिरी टी-20 के लिए विश्राम
चेन्नई। तेज गेंदबाज उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिए आराम दिया गया है।
पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को यहां होने वाले आखिरी टी20 मैच के लिए टीम में जगह दी गई है।
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘भारतीय टीम प्रबंधन ने उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को चेन्नई में होने वाले तीसरे टी20 में आराम देने का फैसला किया है।’
भारतीय टीम 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन में पहला टी20 मैच खेलेगी।
तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल
पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल। (भाषा)
