सम्बंधित जानकारी
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा, इन स्टार क्रिकेटरों की हुई वापसी
- विराट और बुमराह संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर
- आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर, कोहली और बुमराह शीर्ष पर बरकरार
- बुमराह की गेंदबाजी देख खुश हुए वसीम अकरम, कह दी यह बड़ी बात
- बुमराह की गैर मौजूदगी में यार्कर पर मेहनत कर रहे हैं भुवनेश्वर
अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में इस भारतीय खिलाड़ी ने कमाया नाम...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैंच में 50 से अधिक विकेट लेकर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया।
उल्लेखनीय है कि दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत लिया है। इसी मैच में बुमराह ने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए और 51 विकेट लेने के साथ ही इस रिकॉर्ड को हासिल किया।
बुमराह टी-20 फॉर्मेट में 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। इस आंकड़े को छूने के लिए बुमराह ने 41 मैच खेले। इन से पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 42 मैंच खेलकर 52 विकेट पूरे किए थे।
