1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sydney Test R Ashwin Test Match Ishant Sharma

सिडनी टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने किया 13 खिलाड़ियों का ऐलान, अश्विन टीम में शामिल

Sydney Test
सिडनी में खेले जाने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने अपने 13 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी। इन 13 खिलाड़ियों में ईशांत शर्मा का नाम नहीं है। हालांकि इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। टीम में आर अश्विन को भी शामिल किया गया है। 
 
अश्विन की फिटनेस को लेकर सवाल बरकरार है। अश्विन की उपलब्धता पर निर्णय मैच से पहले लिया जाएगा। इन 13 खिलाड़ियों में केएल राहुल और कुलदीप यादव का भी नाम है, जबकि रोहित शर्मा भी सिडनी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
 
रोहित शर्मा बेटी के जन्म के भारत लौट आए हैं। ऐसे में उनका न खेलना पहले ही तय हो गया था। बीसीसीआई के बयान के अनुसार रोहित 12 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए 8 जनवरी को टीम से जुड़ेंगे।
अगला लेख
Sydney Test : 70 वर्षों में पहली बार इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया