सम्बंधित जानकारी
- हरमनप्रीत की कप्तानी पारी से भारतीय महिला टीम की बड़ी जीत
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की श्रीलंका पर रोमांचक जीत
- इंग्लैंड की T-20 लीग में स्मृति मंधाना का तूफान जारी, 19 छक्के लगाकर तोड़ा रिकॉर्ड
- महिला क्रिकेट सुपर लीग पदार्पण में हरमनप्रीत कौर का धमाका
- भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन जारी
मंधाना, कौर की पारियों के दम पर भारत 'ए' ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' को हराया
मुंबई। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों के दम पर भारत 'ए' ने 3 मैचों की टी-20 क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया 'ए' को 4 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही महिला टी-20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 'ए' ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। हीथर ग्राहम ने 43 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 1 ओवर बाकी रहते 6 विकेट पर 163 रन बना लिए। मंधाना ने 40 गेंदों में 72 और कौर ने 39 गेंदों में 45 रन बनाए।
भारत ने जेमिमा रौद्रिगेज (4) और विकेटकीपर तान्या भाटिया (0) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। कौर का विकेट गिरने पर भारत का स्कोर 4 विकेट पर 126 रन था लेकिन पूजा वस्त्रकार ने नाबाद 21 रन बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी में ग्राहम के अलावा ताहिला मैकग्रा (31) और नाओमी स्टालेनबर्ग (39) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारियां नहीं खेल सके। भारत के लिए अनुजा पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। दूसरा मैच बुधवार को यहीं खेला जाएगा।
