सम्बंधित जानकारी
- पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
- राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल
- इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बुमराह, सुंदर बाहर
- धोनी की बेटी जीवा बनी हार्दिक पांड्या की चियरलीडर, वीडियो हुआ वायरल
- उमेश ने कहा, दो नई गेंद के नियम ने एकदिवसीय मैचों में रिवर्स स्विंग को किया खत्म
स्मिथ और वार्नर कनाडा टूर्नामेंट में फिर विफल
ओंटारियो। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर कनाडा के ग्लोबल ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विरोधी टीमों की ओर से खेलते हुए विफल रहे। सितारों से सजी इस लीग के सातवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान वार्नर की विनिपेग हॉक्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ की टोरंटो नेशनल्स टीम को 56 रन से हराया।
वार्नर हालांकि इस दौरान दो गेंद में एक ही रन बना सके। स्मिथ भी 10 गेंद में तीन ही रन जुटा पाए और उनकी टीम विनिपेग के छह विकेट पर 164 रन के जवाब में 108 रन पर सिमट गई। स्मिथ ने दो ओवर में 34 रन भी दिए।
केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए वार्नर और स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीने का प्रतिबंध लगाया है। इन दोनों को हालांकि कनाडा टूर्नामेंट में खेलने की स्वतंत्रता है।
क्रिकेट में वापसी करते हुए वार्नर पिछली तीन पारियों में 1, 4 और 1 रन की बना पाए हैं जबकि नेशनल्स की ओर से पहले मैच में 61 रन बनाने वाले स्मिथ अगली दो पारियों में 10 और 3 रन ही बना पाए। (भाषा)
