सम्बंधित जानकारी
- न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के युवा तुर्कों को दिखाना होगा दम
- लय खो रही है भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जीत के लिए विवादों को करना होगा दरकिनार
- विश्व कप में विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर कोच रवि शास्त्री ने कहा ये?
- टिम सीफर्ट ने कहा, विश्व कप में जगह बनाने को लेकर चिंतित नहीं...
- 8 बल्लेबाजों के साथ हमें बड़े लक्ष्य का पीछा करना चाहिए था : रोहित
रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा विश्व रिकॉर्ड, टी-20 में बनाए सबसे अधिक रन...
ऑकलैंड। भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
रोहित ने लेग स्पिनर ईश सोढी को फाइन लेग में छक्का लगाकर गुप्टिल को पछाड़ा। गुप्टिल (2272 रन) को पछाड़ने के लिए रोहित को 35 रन की जरूरत थे।
रोहित ने 93 मैचों में 2288 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस मैच में पहले पाकिस्तान के हरफनमौला शोएब मलिक (2263) को भी पछाड़ा जो तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली (2167 रन) चौथे और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (2140) पांचवें स्थान पर हैं।
रोहित टी20 क्रिकेट में गुप्टिल और क्रिस गेल के बाद 100 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्विटर
चित्र सौजन्य : ट्विटर
