Daily Horoscope
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Paul Collingwood, Pakistan Cricket

पॉल कोलिंगवुड बोले, पाकिस्तान में क्रिकेट एक धर्म की तरह...

Paul Collingwood
लाहौर। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने कहा है कि पाकिस्तान में क्रिकेट एक धर्म के समान है और यहां का वातावरण मैदान पर खिलाड़ियों को खास बनाता है। कोलिंगवुड पाकिस्तान में खेलने आई विश्व एकादश टीम का हिस्सा हैं लेकिन मंगलवार को हुए पहले ट्वंटी-20 मैच में उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला था। 
                
कोलिंगवुड ने कहा, मैं अभी 41 साल का हूं और सच पूछिए तो मैं फिर से ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी करना चाहता हूं। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। पिछली बार जब मैं पाकिस्तान आया था तो मैंने पाया था कि क्रिकेट पाकिस्तान में धर्म की तरह है। क्रिकेट के लिए यहां का वातावरण काफी शानदार है जो मैदान पर आपको खास बनाता है।
              
कोलिंगवुड ने जनवरी 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उसके पांच साल बाद एक बार फिर से उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका है। इंग्लिश मैन को उम्मीद है कि पाकिस्तान और विश्व एकादश के बीच होने वाले दूसरे ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्हें फिर से खेलने का मौका मिलेगा।  
             
पूर्व कप्तान ने कहा, मुझे खुद पर बहुत गर्व है। बुधवार को मैं नेट पर अभ्यास के लिए बाहर आया था और मुझे ऐसा लगा कि मैं फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रहा हूं। जब मैंने 2011 में संन्यास लिया था उसके बाद फिर से खेलने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। (वार्ता)