सम्बंधित जानकारी
- गिल और रहाणे को भारतीय टीम में न चुने जाने से सौरव गांगुली खुश नहीं, टीम चयन पर उठाए सवाल
- टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज धवन वेस्टइंडीज को धूल चटाने के लिए नेट पर बहा रहे हैं पसीना
- एशेज श्रृंखला से टेस्ट क्रिकेट में नाम और नंबर वाली जर्सी पहनेंगे खिलाड़ी
- कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया की NO.1 ICC रैंकिंग बरकरार
- वेस्टइंडीज में 218 रन बनाकर भी टीम में जगह नहीं बना पाए Shubhaman जानिए क्यों ?
टीम इंडिया की जर्सी अब ऑनलाइन ट्यूशन देने वाली कंपनी Byju's का प्रचार करेगी
वेस्टइंडीज दौरे के समाप्त होने के बाद सितंबर माह से टीम इंडिया की जर्सी पर दिखने वाला ओप्पो मोबाइल कंपनी (Oppo) का नाम हट सकता है। 10 हजार करोड़ से अधिक रुपए देकर चाइना की इस मोबाइल कंपनी ने 5 साल तक के लिए करार किया था, जो अब खत्म होने वाला है। इसके बाद से टीम इंडिया की जर्सी पर Byju's का नाम दिखने लगेगा।
Byju's शिक्षा और तकनीक के मामलों में ऑनलाइन ट्यूशन देने वाली कंपनी है, जो टीवी चैनल के माध्यम से अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। सूत्रों के अनुसार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट में कहा गया कि ओप्पो ने यह निर्णय लिया है कि वो जल्द ही बाईजूस को टीम इंडिया के अधिकार दे देगा, क्योंकि उसका मानना है कि 2017 में टीम इंडिया की जर्सी की रकम बहुत अधिक थी, जो कि वर्तमान समय में कंपनी को इससे अधिक लाभ नहीं दिला पा रही है। ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 साल के लिए 1,079 करोड़ रुपए में यह अधिकार खरीदा था।
बाईजूस की स्थापना केरल के उद्योगपति बायजू रवीन्द्रन ने की है और इंडस्ट्री में इसकी कीमत 38,000 करोड़ रुपए की है। थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड इसकी पैरेंट कंपनी है। बीते कुछ दिनों से ओप्पो मोबाइल कंपनी इस पर कार्य कर रही है और भरोसा जताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज दौर के बाद टीम इंडिया की जर्सी से ओप्पो का लोगो हट जाएगा और आगामी सीरीज में भारतीय टीम नई जर्सी के साथ नजर आएगी।
