1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni, Jiva, Malayalam language, Video
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (19:27 IST)

धोनी की बेटी जीवा के मलयालम भाषा में गाए गीत का वीडियो वायरल

MS Dhoni
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अभी से सैलिब्रिटी बन गई है और उसके वीडियो धड़ाधड़ वायरल हो रहे हैं। चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान अपने पापा को ड्रिंक्स पिलाने के वीडियो सामने आने के बाद उसका अगला वीडियो भी दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर रहा है...
 
छोटी सी जीवा इस नए वीडियो में भगवान कृष्ण से जुड़ा एक धार्मिक गीत गा रही है, वह भी हिंदी नहीं बल्कि मलयालम भाषा में। जीवा बहुत आत्मविश्वास से यह गीत गा रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ है।
जीवा के इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 23 घंटों के भीतर वीडियो को करीब एक लाख 50 हजार व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो में धोनी-साक्षी की बेटी जिस गाने को गा रही है उसके शब्द हैं, 'Ambalapuzhai Unnikannanodu Nee…'.  
 
इससे पहले जीवा का जो ताजा वीडियो वायरल हुआ था, वह चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान का था। इस चैरिटी मैच में एमएस धोनी भी खेले थे और ड्रिंक्स के दौरान जीवा अपने पापा का गला तर करने के लिए पानी लेकर पहुंची थी। 
 
यही नहीं, धोनी को भी अपनी इस होनकार बेटी पर नाज है और उन्होंने जीवा का 'अटैक ऑन लड्डू' कैप्शन से एक वीडियो शेयर किया था। जीवा टीम इंडिया की भी लाड़ली है और खासकर विराट कोहली की...
रांची में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्टूबर को टी20 मैच खेला गया था, तब विराट कोहली धोनी के नए घर में गए गए थे और रात में वे उसके साथ वक्त बिताते नजर आए थे। विराट ने जीवा के साथ बिताए गए पल का वीडियो अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट पर 8 अक्टूबर को शेयर भी किया था।

mgid

 
यह बात तो साफ दिखाई दे रही है कि धोनी और साक्षी की बेटी जन्म लेने के बाद से ही मीडिया में एक सैलिब्रिटी बनकर छाई हुई है। कभी वह एयरपोर्ट पर दिखती है तो कभी कार में धोनी की गोद में...मीडिया के कैमरे धोनी से कहीं ज्यादा जीवा पर फोकस करते हैं। 

aniview

 
अब जबकि जीवा ने मलयालम भाषा में गीत गाकर सबको चौंका दिया है तो आने वाले समय में वह और क्या-क्या कमाल करेगी, इसका इंतजार रहेगा। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि जीवा को मलयालम भाषा सिखाई किसने? संभवत: टीम इंडिया के ही किसी खिलाड़ी ने यह प्रतिभा दिखाई हो...
ये भी पढ़ें
विश्वकप फाइनल में पदार्पण कर रहे रवि कुमार 8वें स्थान पर