सम्बंधित जानकारी
- आशीष नेहरा की नजर में बेहद चुनौतीपूर्ण होगा टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा
- भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में क्लीन स्वीप के लिए तैयार
- फेफड़ों की रहस्यमयी बीमारी के कारण हास्टिंग्स ने संन्यास लिया
- भारतीय महिला टीम की नजरें विश्व टी-20 सेमीफाइनल पर
- यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बीसीसीआई CEO राहुल जौहरी ने दी गवाही
ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले बंगाल की तरफ से खेल सकते हैं मोहम्मद शमी
कोलकाता। भारत के अग्रणी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बंगाल की तरफ से केरल के खिलाफ 20 से 23 नवंबर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुने गए शमी ईडन गार्डन्स में तीसरे दौर के इस रणजी मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे।
बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यहां कहा कि शमी ने खेलने में दिलचस्पी दिखाई है। यह बंगाल की टीम के लिए अच्छी बात है। विंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलने के बाद लौटे शमी सोमवार को बंगाल रणजी टीम के अपने साथियों से मिलने के लिए पहुंचे। बंगाल यहां मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेल रहा है।
गांगुली ने कहा कि हमने पहले मैच से पूर्व ही उसे टीम में रखने के लिए पत्र लिखा था कि लेकिन उसके साथ फिटनेस संबंधी कुछ मसले थे जिनके लिए उसे उपचार करवाना पड़ा। अगर वह खेलता है तो यह अच्छा होगा।
