सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान परेशान, अधिकारी करने नहीं दे रहे हैं काम
- भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी
- पाकिस्तान में हिजाब पर बवाल, आईटी कंपनी के CEO को देना पड़ा इस्तीफा
- पाक ने अफगान सीमा को किया बंद, शांतिपूर्वक चुनाव के लिए उठाया यह कदम
- PAK vs AUS Test 2018: पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट मैच में रचा इतिहास
अब्बास रैंकिंग में पहुंचे तीसरे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
दुबई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास रविवार को जारी आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में 11 पायदान की सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
अब्बास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 95 रन देकर 10 विकेट लिए थे जिससे पाकिस्तान ने 373 रनों से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने 2 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भी 7 विकेट लिए थे। आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में वे 14वें तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग में उनसे आगे इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा हैं।
अब्बास ने 10 टेस्ट मैचों में 59 विकेट लिए और सबसे कम मैचों में विकेटों का अर्द्धशतक पूरा करने के मामले में वे दूसरे स्थान पर हैं। दिग्गज वकार यूनिस और शब्बीर अहमद ने भी 10 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर यासिर शाह हैं जिन्होंने 9 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। (भाषा)
