suvichar
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mitchell Starc, Steve O'Keefe

स्टार्क को आराम, कीफे बांग्लादेश दौरे से बाहर

Mitchell Starc
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को बांग्लादेश के आगामी  दौरे में आराम दिया है जबकि लेफ्ट आर्म स्पिनर स्टीव ओ कीफे को 13 सदस्यीय टेस्ट  टीम से बाहर किया गया है।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश दौरे  में 2 टेस्टों की सीरीज खेलनी है। चैंपियंस ट्रॉफी में स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे लेकिन तेज गेंदबाज अपने पैर में फ्रैक्चर से अभी पूरी तरह उबरे नहीं हैं जिसके कारण इस  वर्ष उन्हें भारत दौरे से जल्द स्वदेश लौटना पड़ा था।
 
ऑस्ट्रेलिया के फिजियोथैरेपिस्ट डेविड बीकले ने कहा कि स्टार्क के चैंपियंस ट्रॉफी के बाद  स्कैन किए गए थे और उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी आराम की जरूरत है ताकि  वे सितंबर में भारत के साथ वनडे सीरीज तक गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो जाएं और  एशेज का भी हिस्सा बन सके। फिट होकर लौटे जेम्स पैटिनसन, जोश हेजलवुड और पैट  कमिंस के साथ गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे जबकि चौथे गेंदबाज की घोषणा बाद में होगी।
 
वहीं भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 12 विकेट लेने वाले कीफे को टीम से बाहर कर दिया  गया है। राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने इस पर कहा कि कीफे ने पुणे में अच्छी  गेंदबाजी की थी लेकिन उन्होंने बाद की सीरीज में इस स्तर को कायम नहीं रखा। लेफ्ट आर्म स्पिनर एश्टन एगर और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ढाका में 27 अगस्त और चटगांव में 4 सितंबर से होने वाले मैचों में स्पिन विभाग संभाल सकते हैं।
 
कप्तान स्टीवन स्मिथ की टीम में ऑलराउंडर हिल्टन कार्टराइट को भी जगह मिली है।  गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में सुरक्षा कारणों से अपना बांग्लादेश दौरा रद्द कर दिया था। (वार्ता)

( ! ) Warning: file_put_contents(/tmp/hi/latest-cricket-news.json): Failed to open stream: No such file or directory in /u2/websites/hindi-uat.webdunia.com/library/Site/Utility.php on line 1033
Call Stack
#TimeMemoryFunctionLocation
10.0001361528{main}( ).../bootstrap.php:0
20.23973642840Zend_Application->run( ).../bootstrap.php:62
30.23973642840Zend_Application_Bootstrap_Bootstrap->run( ).../Application.php:378
40.23973642840Zend_Controller_Front->dispatch( $request = ???, $response = ??? ).../Bootstrap.php:101
50.24203678064Zend_Controller_Dispatcher_Standard->dispatch( $request = class Zend_Controller_Request_Http { protected $_dispatched = TRUE; protected $_module = 'article'; protected $_moduleKey = 'module'; protected $_controller = 'manager'; protected $_controllerKey = 'controller'; protected $_action = 'display'; protected $_actionKey = 'action'; protected $_params = [1 => 'e', 'articleSeoStr' => '-117061600082_1', 'module' => 'article', 'controller' => 'manager', 'action' => 'display']; protected $_paramSources = [0 => '_GET', 1 => '_POST']; protected $_requestUri = '/latest-cricket-news/mitchell-starc-steve-o-keefe-117061600082_1.html'; protected $_baseUrl = ''; protected $_basePath = NULL; protected $_pathInfo = '/latest-cricket-news/mitchell-starc-steve-o-keefe-117061600082_1.html'; protected $_rawBody = NULL; protected $_aliases = [] }, $response = class Zend_Controller_Response_Http { protected $_body = []; protected $_exceptions = []; protected $_headers = []; protected $_headersRaw = []; protected $_httpResponseCode = 200; protected $_isRedirect = FALSE; protected $_renderExceptions = FALSE; public $headersSentThrowsException = TRUE } ).../Front.php:954
60.24743779920Zend_Controller_Action->dispatch( $action = 'displayAction' ).../Standard.php:308
70.24743782600Article_ManagerController->displayAction( ).../Action.php:516
80.80683984064Site_Utility::getCachedApi( $url = 'https://ws-uat.webdunia.com/json/rightbar?lang=hi&url=/latest-cricket-news', $cacheFile = '/tmp/hi/latest-cricket-news.json', $cacheTime = 1800 ).../ManagerController.php:146
90.91164000448file_put_contents( $filename = '/tmp/hi/latest-cricket-news.json', $data = '{"Contents":[[{"Type":"PageList","Title":"\\u091c\\u093c\\u0930\\u0942\\u0930 \\u092a\\u0922\\u093c\\u0947\\u0902","ViewAllUrl":"\\/sports-coverage","SeeAllText":"\\u0938\\u092d\\u0940 \\u0926\\u0947\\u0916\\u0947\\u0902","Pages":[{"Type":"ThumbnailTitleLink","Thumbnail":"https:\\/\\/nonprod-media.webdunia.com\\/public_html\\/_media\\/hi\\/img\\/article\\/2025-10\\/09\\/thumb\\/5_4\\/1760011031-275.jpg","Title":"\\u0917\\u0947\\u092e \\u0936\\u094b \\u0939\\u094b\\u0938\\u094d\\u091f \\u0915\\u0930\\u0924\\u0947 \\u0915\\u0930\\u0924\\u0947 \\u0935\\u0928\\u'..., $flags = 2 ).../Utility.php:1033