सम्बंधित जानकारी
- भारत 'ए' के दूसरे मैच में मयंक अग्रवाल और उमेश यादव पर रहेंगी निगाहें
- IPL में क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी और बिक्री को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- वेस्टइंडीज दौरा : ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में नहीं मिली जगह
- युवराज सिंह ले सकते हैं संन्यास, विदेश टी-20 लीग के लिए BCCI से मांगी इजाजत
- IPL 2019 : पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली बोले, काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं हरभजन
IPL Team : मुंबई इंडियन्स में मयंक की जगह शेरफेन को मिलेगा मौका
मुंबई। 4 बार की आईपीएल चैंपियन और गत विजेता मुंबई इंडियन्स ने अगले सत्र के लिए मयंक मार्कंडेय को टीम से रिलीज कर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया है।
मुंबई ने खिलाड़ियों की अदला बदली प्रक्रिया के तहत लेग स्पिनर मयंक को दिल्ली कैपिटल्स को रिलीज किया है। वहीं उसने रदरफोर्ड को शामिल किया है जो कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना एमेजन वारियर्स के लिए गत वर्ष 13 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर सुर्खियों में आए थे। वर्ष 2018 में सीपीएल में उन्होंने कुल 171 रन बनाए थे और भारत दौरे पर विंडीज ट्वंटी-20 टीम का हिस्सा भी बने।
दिल्ली कैपिटल्स ने रदरफोर्ड को 2 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। मयंक ने आईपीएल-2019 में मुंबई की ओर से केवल 3 मैच ही खेले थे जबकि गत वर्ष अपने पदार्पण सत्र में 14 मैचों में 15 विकेट लेकर तीसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे थे। वह अब दिल्ली में अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने और राहुल तेवतिया के साथ स्पिन विभाग का हिस्सा बनेंगे।
