सम्बंधित जानकारी
- विश्व रिकॉर्ड को भूलना चाहते हैं पदार्पण मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले रोहेरा
- टेस्ट रोमांचक स्थिति में, भारत को 15 साल बाद एडिलेड में जीत की उम्मीद
- एडिलेड टेस्ट दिलचस्प मोड़ पर, जीत से भारत 6 विकेट और ऑस्ट्रेलिया 219 रन दूर
- मैंने दुश्मन बनाए, लेकिन शांति से सोया : गौतम गंभीर
- ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों ने की कोहली की हूटिंग, हेड और पोंटिंग ने की आलोचना
मनीष पांडेय के नाबाद 111 रनों से भारत 'ए' ने गैरआधिकारिक वनडे में जीती सीरीज
माउंट मौंगानुई। कप्तान मनीष पांडेय की 5 चौकों और 3 छक्कों से सजी नाबाद 111 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत 'ए' ने न्यूजीलैंड 'ए' को रविवार को दूसरे गैरआधिकारिक वनडे में 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
न्यूजीलैंड 'ए' ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 299 रनों का मजबूत स्कोर बनाया जबकि भारत 'ए' ने 49 ओवरों में 5 विकेट पर 300 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान मनीष पांडेय ने 109 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 111 रनों की मैच विजयी पारी खेली।
शुभमन गिल के 25 और मयंक अग्रवाल के 25 रन बनाकर 58 रनों के स्कोर तक पैवेलियन लौट जाने के बाद पांडेय ने श्रेयस अय्यर (59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 और विजय शंकर (59) के साथ चौथे विकेट के लिए 123 रनों की मैच विजयी साझेदारियां कीं। (वार्ता)
