1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni

एमएस धोनी का श्रीनगर के आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘सरप्राइज’ दौरा

Mahendra Singh Dhoni
श्रीनगर। चैम्पियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कल अचानक यहां आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचे और छात्रों से बातचीत के दौरान खेलों और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
 
सेना में मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी बादामीबाग कैंट में चिनार कोर मुख्यालय में स्थित स्कूल पहुंचे। उनके इस दौरे के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
 
चिनार कोर ने कल भारत के पूर्व कप्तान की फोटो ट्विटर पर डाली। इसमें लिखा गया, ‘लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद्) महेंद्र सिंह धोनी एपीएस श्रीनगर के उत्साही बच्चों से बातचीत करते हुए। खेलों और पढाई के महत्व पर उन्होंने जोर दिया।’ (भाषा) 
अगला लेख
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी नुपूर की गेंद पर 'बोल्ड' हुए