sundarkand
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Karun Nair, Century

नायर का शतक बेकार, इंडिया रेड ने ग्रीन को हराया

Karun Nair
लखनऊ। भारतीय बल्लेबाज करुण नायर (120) का शानदार शतक भी इंडिया ग्रीन को हार से नहीं बचा सका। इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को दुलीप ट्रॉफी मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन रविवार को 170 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। 
 
इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को जीत के लिए 474 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन इंडिया ग्रीन की टीम नायर के संघर्षपूर्ण शतक के बावजूद 89.2 ओवर में 303 रनों पर सिमट गई। नायर को सोमवार को ही न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ होने वाले 4 दिवसीय मुकाबलों के लिए भारत 'ए' की कप्तानी सौंपी गई थी जिसका जश्न तो उन्होंने जीत के साथ मनाया लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। 
 
लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 37.2 ओवरों में 96 रन देकर 6 विकेट झटके जबकि मध्यम तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भी कर्ण का बखूबी साथ देते हुए 12 ओवरों में 46 रनों पर 4 विकेट लिए। इन दोनों गेंदबाजों ने ही इंडिया ग्रीन को अपने दम पर हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया। 
 
इंडिया ग्रीन ने 2 विकेट खोकर 98 रन से आगे खेलना शुरु किया। उसे मैच बचाने के लिए पूरा दिन निकालना था। नायर ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ग्रीन की उम्मीदों को बनाए रखा लेकिन उनके आउट होते ही इंडिया ग्रीन की पारी को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा। 
 
नायर ने प्रथम श्रेणी का अपना 10वां शतक बनाया। उन्होंने 203 गेंदों का सामना किया और 120 रनों की बेहतरीन पारी में 13 चौके लगाए। नायर 6ठे बल्लेबाज के रूप में 81वें ओवर की आखिरी गेंद पर 275 के स्कोर पर आउट हुए। नायर का कीमती विकेट कर्ण शर्मा ने लिया। नायर के आउट होने के 28 रन बाद इंडिया ग्रीन की पूरी पारी सिमट गई। 
 
नायर को कप्तान पार्थिव पटेल ने 45 गेंदों पर 26 रन और मयंक डागर ने 80 गेंदों पर 45 रन बनाकर थोड़ा सहयोग दिया। ओपनर रवि कुमार समर्थ ने 136 गेंदों पर 59 रन बनाए। नायर ने पटेल के साथ 5वें विकेट के लिए 49 रन और डागर के साथ 6ठे विकेट के 62 रन जोड़े। डागर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मोदी, आबे की मुलाकात तय करेगी भविष्य की दिशा

( ! ) Warning: file_put_contents(/tmp/hi/latest-cricket-news.json): Failed to open stream: No such file or directory in /u2/websites/hindi-uat.webdunia.com/library/Site/Utility.php on line 1033
Call Stack
#TimeMemoryFunctionLocation
10.0001361528{main}( ).../bootstrap.php:0
20.18153642840Zend_Application->run( ).../bootstrap.php:62
30.18153642840Zend_Application_Bootstrap_Bootstrap->run( ).../Application.php:378
40.18153642840Zend_Controller_Front->dispatch( $request = ???, $response = ??? ).../Bootstrap.php:101
50.18383678064Zend_Controller_Dispatcher_Standard->dispatch( $request = class Zend_Controller_Request_Http { protected $_dispatched = TRUE; protected $_module = 'article'; protected $_moduleKey = 'module'; protected $_controller = 'manager'; protected $_controllerKey = 'controller'; protected $_action = 'display'; protected $_actionKey = 'action'; protected $_params = [1 => 'y', 'articleSeoStr' => '-117091100087_1', 'module' => 'article', 'controller' => 'manager', 'action' => 'display']; protected $_paramSources = [0 => '_GET', 1 => '_POST']; protected $_requestUri = '/latest-cricket-news/karun-nair-century-117091100087_1.html'; protected $_baseUrl = ''; protected $_basePath = NULL; protected $_pathInfo = '/latest-cricket-news/karun-nair-century-117091100087_1.html'; protected $_rawBody = NULL; protected $_aliases = [] }, $response = class Zend_Controller_Response_Http { protected $_body = []; protected $_exceptions = []; protected $_headers = []; protected $_headersRaw = []; protected $_httpResponseCode = 200; protected $_isRedirect = FALSE; protected $_renderExceptions = FALSE; public $headersSentThrowsException = TRUE } ).../Front.php:954
60.18743779920Zend_Controller_Action->dispatch( $action = 'displayAction' ).../Standard.php:308
70.18753782600Article_ManagerController->displayAction( ).../Action.php:516
80.55873992632Site_Utility::getCachedApi( $url = 'https://ws-uat.webdunia.com/json/rightbar?lang=hi&url=/latest-cricket-news', $cacheFile = '/tmp/hi/latest-cricket-news.json', $cacheTime = 1800 ).../ManagerController.php:146
90.71844009016file_put_contents( $filename = '/tmp/hi/latest-cricket-news.json', $data = '{"Contents":[[{"Type":"PageList","Title":"\\u091c\\u093c\\u0930\\u0942\\u0930 \\u092a\\u0922\\u093c\\u0947\\u0902","ViewAllUrl":"\\/sports-coverage","SeeAllText":"\\u0938\\u092d\\u0940 \\u0926\\u0947\\u0916\\u0947\\u0902","Pages":[{"Type":"ThumbnailTitleLink","Thumbnail":"https:\\/\\/nonprod-media.webdunia.com\\/public_html\\/_media\\/hi\\/img\\/article\\/2025-10\\/09\\/thumb\\/5_4\\/1760011031-275.jpg","Title":"\\u0917\\u0947\\u092e \\u0936\\u094b \\u0939\\u094b\\u0938\\u094d\\u091f \\u0915\\u0930\\u0924\\u0947 \\u0915\\u0930\\u0924\\u0947 \\u0935\\u0928\\u'..., $flags = 2 ).../Utility.php:1033