सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : पीएसएल छोड़ स्वदेश वापस लौटेंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर
- जयदेव उनादकट की अगुवाई में सौराष्ट्र बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन
- रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में बढ़त के लिए सौराष्ट्र और बंगाल के बीच संघर्ष
- Ranji Trophy Final में बंगाल के खिलाफ सौराष्ट्र का पलड़ा भारी
- Ranji Trophy Final में वास्वदा का शतक, चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक से सौराष्ट्र सुदृढ़
जयदेव उनादकट ने की रिन्नी से मंगनी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
नई दिल्ली। सौराष्ट्र को पहला रणजी खिताब दिलाने के 2 दिन बाद तेज गेंदबाज कप्तान जयदेव उनादकट ने रविवार को सगाई कर ली। पोरबंदर के इस 28 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी मंगेतर रिन्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए यह खबर दी है।
उन्होंने दिल के इमोजी और एक अंगूठी के साथ तस्वीर साझा करके लिखा, ‘6 घंटे, दो वक्त का खाना और एक मड केक।’
भारतीय टेस्ट खिलाड़ी और सौराष्ट्र के उनके साथी चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘परिवार में स्वागत है रिन्नी। मुझे बहुत खुशी है कि उनादकट को उसके जीवन का प्रेम मिल गया।’
पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल, हरफनमौला मनदीप सिंह और विदर्भ के हरफनमौला फैज फजल ने भी उनादकट को बधाई दी है।
