सम्बंधित जानकारी
- IPL 2019 : प्लेऑफ के दौरान हो सकते हैं महिला IPL प्रदर्शन मैच
- पुलवामा हमले के शोक के कारण नहीं होगा IPL का उद्घाटन समारोह
- IPL 2019 : धीरज मल्होत्रा दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
- 23 मार्च को धोनी और विराट की रोमांचक भिड़ंत से होगी IPL 2019 की शुरुआत
- IPL 2019 का आगाज 23 मार्च से, जानें पहले 17 मैचों का शेड्यूल
IPL 2019 के मैचों के शुरू होने का यह रहेगा शेड्यूल
नई दिल्ली। प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सभी लीग मैच पहले की तरह रात आठ बजे से खेले जाएंगे। दोपहर बाद के मैच चार बजे से जबकि रात के मैच 8 बजे से होंगे।
अटकलबाजियां थी कि बीसीसीआई पर रात के मैचों का समय बदलकर 7 बजे करने का दबाव है लेकिन बोर्ड मैच को 8 बजे शुरू करने के फैसले पर ही अडिग रहा।
सीओए की बैठक के बाद राय ने कहा कि मैच रात 8 बजे से ही शुरू होंगे। समय के बारे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल भी लीग मैच 8 बजे से शुरू हुए थे लेकिन फाइनल और प्लेऑफ के अन्य मैच 7 बजे से शुरू हुए थे।
