सम्बंधित जानकारी
- टी-10 लीग में आइकन प्लेयर बने वीरेंद्र सहवाग और शाहिद अफरीदी
- INDvsWI: भारत की नजरें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखने पर
- आईसीसी के समक्ष कानूनी जंग में आमने सामने होंगे बीसीसीआई और पीसीबी
- रोहित बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर, कोहली शीर्ष पर
- श्रीलंका की मुद्रा में भारी गिरावट, सरकार ने कारों का आयात रोका
आईसीसी ने भ्रष्टाचार पर श्रीलंका के राष्ट्रपति को दी जानकारी
कोलंबो। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीयू) ने श्रीलंका क्रिकेट में व्याप्त भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को जानकारी दी है। श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार को लेकर सामने आए आरोपों पर एक वर्ष पूर्व जांच शुरू की गई थी।
एसीयू के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने बताया कि श्रीलंका के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज़ से पूर्व भी भ्रष्टाचार और फिक्सिंग जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई है ताकि वे भविष्य में भी संदिग्ध तत्वों से दूर रहें।
मार्शल ने कहा, हम फिलहाल श्रीलंका में क्रिकेट में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में जुटे हैं। हम इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं लेकिन हम इतना बता सकते हैं कि इस मामले में अब तक जो जांच हुई है उसे लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को विस्तृत जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि जांच में अब तक आईसीसी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और प्रशासन से पूरा समर्थन प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता प्रमोदय विक्रमसिंघे ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया था कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में 'अस्वाभाविक' खेल हो रहा है।
इस बीच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच वनडे से पूर्व श्रीलंका बोर्ड के मुख्य कार्यकारी एश्ले डीसिल्वा ने बताया कि एसीयू कभी भी अपनी जांच को लेकर पहले से जानकारी नहीं देता है क्योंकि यह सब चुपचाप किया जाता है।
उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि आईसीसी अपनी जांच गुपचुप तरीके से करता है और पहले से इसकी जानकारी नहीं थी। हमें आईसीसी अधिकारियों के देश में होने की भी खबर नहीं थी। हमें भी आईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति से ही इसकी जानकारी मिली है।
