1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ICC Approves Perth Stadium for Hosting All International Formats

पर्थ स्टेडियम को आईसीसी की हरी झंडी

ICC
पर्थ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को नए पर्थ स्टेडियम को सभी प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी दे दी। 60 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम पर 28 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं।
 
आईसीसी के मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने कहा कि मैंने जितने स्टेडियम आज तक देखे हैं, उनमें यह सबसे प्रभावी है। यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच की बेहतरीन मेजबानी में सक्षम है। पर्थ का वाका स्टेडियम 1970 से अब तक 44 टेस्ट की मेजबानी कर चुका है और दुनिया की सबसे तेज यहां की पिच बल्लेबाजी की कब्रगाह साबित होती रही है। (भाषा)
अगला लेख
ब्लाइंड विश्वकप : भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से पीटा