शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Don’t Create Untrustworthy Environment Rishabh Pant Slams User for spreading fake news on X
Written By WD Sports Desk
Last Updated : गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (17:22 IST)

ऋषभ पंत ने फर्जी खबर फैलाने के लिए फैन को बुरी तरह लताड़ा

ऋषभ पंत ने फर्जी खबर फैलाने के लिए फैन को बुरी तरह लताड़ा - Don’t Create Untrustworthy Environment Rishabh Pant Slams User for spreading fake news on X
Rishabh Pant Breaks Silence on Approaching RCB : सोशल मीडिया जितना फायदेमंद है उतना हानिकारक भी, हर सिटीजन को सोशल मीडिया पर अपनी बात कहने की या खबर डालने की आजादी होती है लेकिन वो खबरें कई बार झूठी भी हो सकती है और ताजुब की बात तो यह है कि कई लोग इन्हे बिना जांचे इनपर विश्वास भी कर लेते हैं। कई लोग झूठी खबरें बस अटेंशन पाने के लिए भी फैलाते हैं।

खेल जगत में भी ऐसा होता है लोग मसाले के नाम पर एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी से भिड़ा देते हैं और खिलाड़ी भी इन सभी ख़बरों से वाकिफ होते हैं लेकिन हर अब रोज़ का हो गया है इसलिए उन्होंने ध्यान देना छोड़ दिया है। वे इग्नोर करने लगे हैं लेकिन ऋषभ पंत ने ऐसा नहीं किया।

हालही में सोशल मीडिया पर राजिव नाम के एक यूजर ने लिखा था "ऋषभ पंत ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने प्रबंधक के माध्यम से RCB (Royal Challengers Bengaluru) से संपर्क किया था क्योंकि उन्हें वहां कप्तानी की उम्मीद थी लेकिन आरसीबी के प्रबंधन ने उन्हें अस्वीकार कर दिया। साथ ही कहा विराट भी भारतीय टीम के साथ-साथ Delhi Capitals में भी अपनी राजनीतिक रणनीति के कारण पंत को RCB में नहीं चाहते हैं।"
 
पंत ने जब यह खबर पढ़ी तो उन्होंने उस यूजर को लताड़ने का फैसला किया। पंत ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने के लिए भी लोगों की आलोचना की और यूजर से अपने अविश्वसनीय स्रोतों की दोबारा जांच करने को कहा।
 
पंत ने लिखा, "फर्जी खबरें। आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं। समझदार लोग हो, यह ठीक नहीं है। बिना किसी कारण के अविश्वसनीय माहौल मत बनाओ। यह पहली बार नहीं है और आखिरी बार भी नहीं होगा लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा।"। कृपया हमेशा अपने तथाकथित स्रोतों की जांच करें। हर दिन यह सबसे खराब होता जा रहा है। बाकी यह आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह उन लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं।"


ऋषभ पंत अपने आईपीएल करियर की शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने 111 मैचों में 3284 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 128 था जो 2018 में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ आया था।  
 
पंत ने 2022 सीज़न दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में पदभार संभाला। दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना के बाद उन्होंने 2024 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में ही वापसी की और उस दुर्घटना के बाद पहली बार टेस्ट खेलते हुए पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। 

ये भी पढ़ें
संन्यास की घोषणा के बाद बोले शाकिब, भारत का टेस्ट दौरे से 'तौबा-तौबा'