सम्बंधित जानकारी
- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में 3 खिलाड़ियों ने किया टेस्ट डेब्यू
- कोहली और शास्त्री ने कहा, 'एक ही समय पर दो अलग अलग भारतीय टीमों का खेलना हो सकता है आम'
- इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान कोहली का बयान, 'WTC फाइनल की पर्याप्त तैयारी से नहीं है चिंतित'
- इस कारण WTC फाइनल को ‘बेस्ट ऑफ थ्री’ फॉर्मेट में करवाने की पैरवी कर रहे हैं रवि शास्त्री
- वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर काबिज, बाबर से बस 8 अंक पीछे
ENG vs NZ : टेस्ट डेब्यू पर डेवोन कॉनवे ने लगाया शतक, पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 246/3
क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में 2 जून यानी आज से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरुआत हुई। पहले टेस्ट मैच का आगाज मेहमान कीवी टीम के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुआ। सीरीज के शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड को फेवरेट के रूप में आंका जा रहा था और पहले टेस्ट के पहले ही दिन बिलकुल ऐसा ही देखने को मिला।
Our first wicket of the summer!
— England Cricket (@englandcricket) June 2, 2021
And a maiden Test wicket on debut for @ollierobinson25
Scorecard & Clips: https://t.co/7Bh6SalvdP#ENGvNZ pic.twitter.com/lbLJRHcffl
केन विलियमसन के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को टीम के खिलाड़ियों ने सही साबित करके दिखाया। हालांकि टीम की शुरुआत कुछ ज्यादा बेहतर देखने को नहीं मिली। पहले टॉम लाथम (23) और उसके बाद कप्तान केन विलियमसन (13) जल्द ही अपनी विकेट खो बैठे। लाथम को इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे ओली रॉबीसन ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया, जबकि विलियमसन का विकेट दिग्गज जेम्स एंडरसन के खाते में आई।
टीम ने अपने पहले 2 विकेट सिर्फ 86 के स्कोर पर गवां दिए थे और अब टीम को चोट के साथ वापसी कर रहे अपने स्टार खिलाड़ी रॉस टेलर और राष्ट्रीय टीम के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे डेवोन कॉनवे से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं, मगर तेली ने सभी को निराश किया और (14) के स्कोर पर ओली रोबीसन को अपनी विकेट थमा बैठे।
A ton on Test debut for Devon Conway!
— ICC (@ICC) June 2, 2021
What a knock #ENGvNZ | https://t.co/PyjT1j8Ica pic.twitter.com/aGKGljywgd
मगर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इसके बाद हार नहीं मानी और जोरदार वापसी की। पहला ही टेस्ट खेल रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने डेवोन कॉनवे इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। 29 वर्षीय कॉनवे अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के 12वें खिलाड़ी बने और अपने इस मैच को हमेशा के लिए यादगार बना डाला।
डेवोन कॉनवे का पूरा साथ हेनरी निकोलस ने निभाया। दोनों खिलाड़ी ने काफी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और कमजोर गेंदों पर रन बनाए। दोनों के बीच फिलहाल 132 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम का स्कोर 246/3 रहा।
Stumps
— ICC (@ICC) June 2, 2021
Devon Conway (136*) and Henry Nicholls (46*) have taken New Zealand to 246/3 at the end of day one.#ENGvNZ | https://t.co/PyjT1jqj3I pic.twitter.com/NBZLUBjSQU
