सम्बंधित जानकारी
- मुशफिकर की रिकॉर्ड पारी से दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश मजबूत स्थिति में
- भारत में जन्मे इसराइल के क्रिकेट प्रमुख ने बीसीसीआई का मांगा समर्थन
- न्यूजीलैंड ने दी अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति
- टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए विश्व चैंपियनशिप बेहद जरूरी : हेसन
- सुष्मिता कर रही 'रोहमांस', आखिरकार कर दिया खुलासा
वीडियो देखकर मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का निकाल रहे हैं तोड़
कोलकाता। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बल्लेबाज नहीं चले थे और टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। शमी ने कहा, जहां तक तेज गेंदबाजों का सवाल है तो हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं और कई तरह के वीडियो देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, हमारी रणनीति जितना संभव हो इस श्रृंखला पर ध्यान देने का है क्योंकि हमारा प्रतिद्वंद्वी काफी मजबूत है। हम अपनी लाइन एवं लेंथ सही करने के लिए काम करेंगे।
शमी ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी के बारे में कहा, अगर वे नहीं खेलते है। तो निश्चित तौर पर उनकी टीम कमजोर होगी लेकिन आखिर में आपको अपनी रणनीति के हिसाब से चलना होता है और अपने मजबूत पक्षों पर काम करना होता है।
