1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Bhuvaneshwar Kumar Indian team

पड़ोसन से शादी रचाएंगे भुवनेश्वर कुमार

Bhuvaneshwar Kumar
मेरठ। भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार अगले महीने 23 नवंबर को अपने पड़ोस में रहने वाली नूपुर डागर से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। भुवनेश्वर और नूपुर की सगाई हाल ही में 4 अक्टूबर को नोएडा में हुई थी और वे मेरठ में 23 नवंबर को अपने गृह नगर में पूरे रीति-रिवाज़ के साथ विवाह करेंगे। भारतीय क्रिकेटर के पिता किरनपाल सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि भुवनेश्वर की शादी का जश्न तीन स्थानों पर दिया जाएगा।
 
पहले यह मेरठ में आयोजित होगा। उसके बाद 26 नवंबर को बुलंदशहर में और फिर 30 नवंबर को नई दिल्ली में शादी का समारोह आयोजित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी 29 नवंबर को सुबह दिल्ली में मौजूद रहेंगे, क्योंकि टीम को फिर श्रीलंका के साथ 2 से 6 दिसंबर तक टेस्ट खेलना है। (वार्ता) 
अगला लेख
फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप में चिली से होगी इंग्लैंड की टक्कर