3 साल बाद IPL नीलामी में हुई बेन स्टोक्स की वापसी, क्या बिक पाएंगें
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी के लिए पंजीकरण करवा लिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके लिए कितनी फ्रैंचाइजियां दिलचस्पी दिखाती है।
IPL 2025 की बड़ी नीलामी में अपना नाम नहीं देने का फ़ैसला करने के दो साल बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने IPL 2027 की नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। मंगलवार को IPL की ओर से फ़्रैंचाइज़ियों के साथ साझा की गई खिलाड़ियों की लंबी सूची के मुताबिक स्टोक्स उन 30 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अधिकतम 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा है।हालांकि इस बार उनका बिकना थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि वह टी-20 क्रिकेट विश्वकप 2024 से इस कारण हट गए थे ताकि युवाओं को मौका मिल सके।
2025 की बड़ी नीलामी से पहले लागू किए गए नियमों के मुताबिक, जो खिलाड़ी पहले लीग में खेल चुके थे, लेकिन बड़ी नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज नहीं कराया था, उन्हें अगली छोटी नीलामी में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। इस वजह से स्टोक्स 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली 2027 की नीलामी तक अपना नाम दर्ज कराने के योग्य नहीं थे।
स्टोक्स उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए अपना करियर लंबा खींचने पर ध्यान देने के कारण बड़ी नीलामी से दूरी बनाई थी।
3 टीमों के लिए खेल चुके हैं IPL
स्टोक्स IPL में अब तक तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। पिछली बार वह 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 14.5 करोड़ रुपये (उस समय लगभग 21.6 लाख अमेरिकी डॉलर) में ख़रीदा था। उस समय वह IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे। 2023 में CSK ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपये (उस समय लगभग 19 लाख अमेरिकी डॉलर) में ख़रीदा। हालांकि, घुटने की समस्या के कारण वह सिर्फ़ दो मैच खेल सके।
सितंबर में स्टोक्स ने बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा लगभग 5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3.6 लाख अमेरिकी डॉलर) का था।
16.25 करोड़ के बेन स्टोक्स ने IPL 2023 में खेले सिर्फ 2 मैच, बनाए 15 और 1 ओवर में लुटाए 18 रन
चेन्नई ने साल 2023 की नीलामी में स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिये इस सीजन मात्र दो मैच खेलकर 15 रन बनाये और एकमात्र ओवर डालकर 18 रन दिये। आयरलैंड के विरुद्ध चार-दिवसीय टेस्ट खेलने के बाद स्टोक्स की टीम को 16 जून से पांच मैचों की एशेज़ टेस्ट शृंखला में ऑस्ट्रेलिया का सामना भी करना था। बेन स्टोक्स आयरलैंड के खिलाफ एक जून 2023 से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिये स्वदेश लौट गये थे।
स्टोक्स, जिन्होंने 2026 की गर्मियों की शुरुआत में संन्यास लिया था, ने 2024 में हुए द हंड्रेड के बाद से कोई T20 मैच नहीं खेला है। उस टूर्नामेंट में उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। उन्हें 2025 की शुरुआत में MI केपटाउन के लिए SA20 में खेलना था, लेकिन न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ उन्हें एक बार फिर हैमस्ट्रिंग में चोट लगी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

लगातार चोटों से रहे परेशानTwo years after he decided not to enter the 2025 mega auction, Ben Stokes could be set for an IPL comeback The former England captain last represented Chennai Super Kings in 2023, and has set his base price at the maximum of INR 2 crore #IPL2027 https://t.co/y0ZmcVUZ4C
— Cricinfo (@cricinfo) November 24, 2026